ट्रैफिक रोक जताया विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Aug 2015 12:13 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर/वारिसनगर : थाना क्षेत्र के हांसा में तगादा कर लौट रहे गल्ला व्यवसायी के मुंशी पर हुई गोलीबारी के विरोध में बाजार समिति के व्यवसायियों ने बुधवार की दोपहर समस्तीपुर-दरभंगा पथ को जाम कर दिया. लगभग एक घंटे तक चले जाम के बाद डीएसपी व एसडीओ के पहुंचने व अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने […]
विज्ञापन
समस्तीपुर/वारिसनगर : थाना क्षेत्र के हांसा में तगादा कर लौट रहे गल्ला व्यवसायी के मुंशी पर हुई गोलीबारी के विरोध में बाजार समिति के व्यवसायियों ने बुधवार की दोपहर समस्तीपुर-दरभंगा पथ को जाम कर दिया.
लगभग एक घंटे तक चले जाम के बाद डीएसपी व एसडीओ के पहुंचने व अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम हटा लिया. इसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था वापस पटरी पर लौट सकी. ज्ञात हो कि बाजार समिति के गल्ला व्यवसायी उमेश साह के यहां मुंशी का काम कर रहे उसका साला मंगलवार की शाम तगादा करने इलमासनगर की ओर गया था.
संध्या में लौटने के क्र म में हांसा गांव के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने उस पर गोलीबारी करते हुए पैसे लूट लिये थे. घायल मुंशी को गंभीरावस्था में पटना ले जाया गया है.
व्यवसायियों पर आये दिन हो रहे हमले
इधर बाजार समिति के व्यवसायियों पर आये दिन बाजार समिति परिसर के अंदर तथा बाहर हो रहे हमले को लेकर गल्ला व्यवसायी राजीव प्रसाद के नेतृत्व में महावीर प्रसाद, राजू प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, अमरेश कुमार आदि ने सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया. व्यवसायियों का कहना था कि घटना के एक घंटे बाद पुलिस का घटनास्थल पर पहुंचना उसकी स्थिति को स्वयं बताता है कि अपराध रोकने के लिए पुलिस प्रशासन कितने तत्पर हैं.
लगभग एक घंटे तक जाम रहने के बाद डीएसपी सोमनाथ प्रसाद, एसडीओ देवेंद्र कुमार प्रज्जवल के पहुंचने पर खेमस के जिला सचिव जीवछ पासवान के समक्ष व्यवसायियों से वार्ता शुरू हुई.
अंत में अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, पुलिस पर कार्रवाई, बाजार समिति परिसर में पूर्व की तरह 6-1 का पुलिस बल देने, बाजार समिति परिसर में बिजली, पानी, सड़क व नाला की व्यवस्था में सुधार करने के आश्वासन बाद जाम हट पाया. इस दौरान दो और चार चक्का वाहनों के अलावा भारी वाहनों की कतारें सड़क के दोनों ओर लगी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










