सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jul 2015 12:38 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्घटना के विरोध व मुआवजे को ले दो घंटे एनएच 28 को रखा जाम दलसिंहसराय : एनएच 28 स्थित थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के समीप घटित सड़क हादसे में गुरुवार को बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी़ मृतक की पहचान उजियारपुर थाने के चकदौलत निवासी दिनेश चौधरी […]
विज्ञापन
दुर्घटना के विरोध व मुआवजे को ले दो घंटे एनएच 28 को रखा जाम
दलसिंहसराय : एनएच 28 स्थित थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के समीप घटित सड़क हादसे में गुरुवार को बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी़ मृतक की पहचान उजियारपुर थाने के चकदौलत निवासी दिनेश चौधरी (50) के रूप में की गयी़
मृतक स्थानीय एनएच 28 के समीप स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेन्सी का कर्मी बताया जाता है़ घटना तब घटी जब वह अपनी बाइक से एजेन्सी आ रहा था़ इसी क्रम में घटनास्थल के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रही तेल टैंकर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी़ इससे घटनास्थ्ल पर ही उसने दम तोड़ दिया़
वही टैंकर चालक वाहन समेत घटनास्थल से भागने में सफल बताया जाता है़ घटना के बावत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल के पास गलत साइड में एक ट्रक पहले से खड़ी थी़ वहीं बाइक सवार दलसिंहसराय की ओर आ रहे थ़े
उनके बगल से साइकिल पर सब्जी लाद कर एक व्यक्ति भी आ रहा था़ इसी क्रम में गलत साइड में लगी ट्रक के चलते संभवत: साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में पीछे से आ रही तेल टैंकर ने जोरदार ठोकर मार दी़ इससे दिनेश की मौत मौके पर ही हो गयी़
साइकिल व मृतक की बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी़ वहीं साइकिल सवार चोट लगने के बावजूद भाग निकला़ घटना के विरोघ में आक्रोशित लोगों नें करीब दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर आवागमन ठप कर दिया़ साथ ही मृतक के परिवार को मुआवजे व दोषी तेल टैंकर के चालक को पकड़ने की मांग कर रहे थ़े इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी़
वहीं जाम में फंसे लोग काफी परेशान रहे. सूचना पर अनि संजय सिंह पुलिस बलों के साथ पहुंच कर लोगों को समझानें का प्रयास किया, मगर लोग नहीं माऩे थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने आक्रोशित लोगों को समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया़ तब सड़क जाम समाप्त हो सका़ पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा़ क्षतिग्रस्त बाइक व सब्जी लदी साइकिल को उठा कर थाने लायी. जिसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू कराया़
पिता ने दर्ज करायी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी
विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के महथी मोहनपुर निवासी दिल मोहम्मद ने अपने पुत्री अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए महथी टोला विसनपुर निवासी सुबोध कुमार एवं अज्ञात को नामजद किया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनकी पुत्री घर से पढ़ने गयी थी और उसे रास्ते से सुबोध एवं उसके साथियों ने उसे बाइक पर जबरदस्ती चढ़ा कर ले गया.
प्रार्थी ने अभियुक्त के पिता से इस संबंध जब शिकायत किया तो लड़के के पिता ने उसे लड़की वापस ला देने की बात कही. लेकिन छात्र केा वापस नहीं किया. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मालूम होता है. मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










