डिजनीलैंड में हंगामा व तोड़फोड़, प्राथमिकी

Published at :23 Jul 2015 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
डिजनीलैंड में हंगामा व तोड़फोड़, प्राथमिकी

ताजपुर/समस्तीपुर : नीय थाना चौक पर डिजनीलैंड मेला में मंगलवार की रात करीब दर्जनों की संख्या में बदमाशों ने जबरन घुसकर भारी हंगामा किया. मेला में मौजूद कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर तोड़फोड़ एवं मारपीट की गयी. मारपीट में कई कर्मचारी जख्मी हो गये. बदमाशों ने मेला परिसर में दुकान पर तोड़फोड़ कर काफी सामान […]

विज्ञापन
ताजपुर/समस्तीपुर : नीय थाना चौक पर डिजनीलैंड मेला में मंगलवार की रात करीब दर्जनों की संख्या में बदमाशों ने जबरन घुसकर भारी हंगामा किया. मेला में मौजूद कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर तोड़फोड़ एवं मारपीट की गयी. मारपीट में कई कर्मचारी जख्मी हो गये. बदमाशों ने मेला परिसर में दुकान पर तोड़फोड़ कर काफी सामान बर्बाद कर दिया.
सूचना पाकर ताजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने पुलिस बल एवं सैप के जवान के साथ मेला में पहुंच हंगामा एवं तोड़फोड़ कर रहे बदमाशों की जमकर धुनाई करते हुए खदेड़कर भगा दिया. इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि हंगामे को देखते हुए रात की घटना के बाद मेला को बंद करा दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन