निरीक्षण में स्कूल से अनुपस्थित मिले शिक्षक

Updated at :21 Jul 2015 7:05 PM
विज्ञापन
निरीक्षण में स्कूल से अनुपस्थित मिले शिक्षक

हसनपुर. प्रखंड के उ़ म़ वि़ बहत्तर का औचक निरीक्षण बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने किया. निरीक्षण के क्रम में एच एम द्घारा मध्याह्न भोजन योजना का रजिस्टर संधारित नहीं होने पर फटकार लगाते हुए विद्यालय के सारे अभिलेख अद्यतन रखने का निर्देश दिया. बीडीओ ने बताया कि विद्यालय में छात्रों कि उपस्थिति 446 थी, […]

विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड के उ़ म़ वि़ बहत्तर का औचक निरीक्षण बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने किया. निरीक्षण के क्रम में एच एम द्घारा मध्याह्न भोजन योजना का रजिस्टर संधारित नहीं होने पर फटकार लगाते हुए विद्यालय के सारे अभिलेख अद्यतन रखने का निर्देश दिया. बीडीओ ने बताया कि विद्यालय में छात्रों कि उपस्थिति 446 थी, जबकि विद्यालय में मात्र 236 छात्र ही मध्याह्न भोजन में भाग लिया. विद्यालय के एक शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए. बीडीओं ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक कार्य में सुधार लाने का निर्देश देते हुए बताया कि एचएम सें स्पष्टीकरण पूछा जायेगा एवं अनुपस्थित शिक्षक पर कार्रवाई की जायेगी. जबकि बड़गांव विद्यालय के निरीक्षण कें क्रम में भी जरुरी दिशा निर्देश दिया. वही दूसरी हसनपुर संकुल समन्वयक राजकिशोर ने भी कई प्राथमिक व मध्य विद्यालयों का निरीक्षण किया. समन्वयक ने बताया की खोड़ी विद्यालय में मेनू का पालन नहीं किया गया था. जबकि छात्रोपस्थिति काफी कम पायी गयी. बल्लहपुर में किचेन रुम में गंदगी देखकर उसमें साफ सफाई रखने का निर्देश दिया. समन्वयक ने बताया कि कई विद्यालयों में अभिलेख का संधारण नियमित नहीं था जिसमें सुधार करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन