विधायक ने पुलिस प्रशासन को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

समस्तीपुर. जिले में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने एवं गोरेलाल के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर राजद के स्थानीय विधायक अखतरूल इस्लाम शाहीन ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उक्त जानकारी देते हुए विधायक ने कहा है कि जिले में पिछले कुछ दिनों में […]
समस्तीपुर. जिले में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने एवं गोरेलाल के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर राजद के स्थानीय विधायक अखतरूल इस्लाम शाहीन ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उक्त जानकारी देते हुए विधायक ने कहा है कि जिले में पिछले कुछ दिनों में अपराधिक घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है. जिससे पुलिस प्रशासन के क्रिया कलापों पर सवालिया निशान लग गया है. अगर तय समय सीमा के अंदर पुलिस गोरे लाल के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करती है तो इनके नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन चलाया जायेगा. सोमवार को विधायक श्री शाहीन ने अपने शिष्टमंडल के साथ एसपी से मुलाकात भी की है. एसपी से मिलने वाली शिष्टमंडल में विधायक के साथ उमेश प्रसाद यादव, मन्नू पासवान, गीरीश रजक, चंदन कुमार, रितेश कुमार आदि इन्होंने गोरे के आश्रितों को दस लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी दिलाने की मांग मुख्यमंत्री से करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










