भुखमरी के कगार पर पहुंचा दम्पति

मोहनपुर, प्रतिनिधि. न तन पर कपड़ा, न पेट में अन्न, भुखमरी की कगार पर पहुंचा जलालपुर पंचायत की एक दम्पति़ आज खाने को एक दाने-दाने के लिए मोहताज हो रहा है. कभी अपनी मजदूरी के सहारे परिवार को भरपेट भोजन उपलब्ध करता था़ लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही से दाने-दाने को मोहताज हो रहा है. […]
मोहनपुर, प्रतिनिधि. न तन पर कपड़ा, न पेट में अन्न, भुखमरी की कगार पर पहुंचा जलालपुर पंचायत की एक दम्पति़ आज खाने को एक दाने-दाने के लिए मोहताज हो रहा है. कभी अपनी मजदूरी के सहारे परिवार को भरपेट भोजन उपलब्ध करता था़ लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही से दाने-दाने को मोहताज हो रहा है. गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में बिजली का करंट वाली तार टूटकर गिर जाने से दो गर्भवती भैंसों की मौत हो गयी थी़ लेकिन मुआवजा अभी तक नहीं मिल पाया है़ सांसद नित्यानंद राय सहित जनप्रतिनिधियों ने उसे आश्वासन दिया था. लेकिन आश्वासन तक ही सीमित है़ उल्लेखनीय है कि प्रखंड क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी रधुवीर राय की दो गर्भवती भैंसे बिजली के तार टूटकर गिरने से करंट के कारण मर गयी थी़ रधुवीर राय पटना में रहकर मजदूरी करता है. जानकारी के अनुसार परिवार को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है. रधुवीर मजदूरी का काम छोड़कर मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहा है़ न ही बिजली विभाग के पदाधिकारी ने परिवार की सुध ले रहा है और न ही जनप्रतिनिधि. विगत जनवरी माह में एक कार्यक्रम के दौरान सासंद नित्यानंद राय से जब उसने गुहार लगायी, तो उसी कार्यक्रम में मौजूद बीडीओ डॉ़ जियाउल हक व अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंहा को इस बारे में पूछा, तो उन्होंने एक हफ्ते का समय लिया था़ पर आज तक काई कार्रवाई नहीं हो पायी़ उधर, सहायक विद्युत अभियंता इमरान अंसारी ने कहा कि गलती से आवेदन दलसिंहसराय भेज दिया गया था़ अब हमारे पास आवेदन आ गया है़ जिसे फारवाडिंग करके विभाग को भेज दिया गया है़ शीघ्र ही मुआवजे की राशि मिल जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










