्रस्व. चंपा देवी की मनी पुण्यतिथि

Updated at :18 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
्रस्व. चंपा देवी की मनी पुण्यतिथि

रोसड़ा. आरपीपीएम कॉलेज के सभागार में चम्पा देवी शिक्षा निधि के तत्वावधान में स्व. चम्पा देवी की 6वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रामजी महतो ने दीप प्रज्जवलित कर एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया. इसके बाद छाया, लक्ष्मी एवं अर्चना ने भजन प्रस्तुती की गयी़ अध्यक्षीय भाषण में डॉ. महतो […]

विज्ञापन

रोसड़ा. आरपीपीएम कॉलेज के सभागार में चम्पा देवी शिक्षा निधि के तत्वावधान में स्व. चम्पा देवी की 6वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रामजी महतो ने दीप प्रज्जवलित कर एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया. इसके बाद छाया, लक्ष्मी एवं अर्चना ने भजन प्रस्तुती की गयी़ अध्यक्षीय भाषण में डॉ. महतो ने स्व. चम्पा देवी को कॉलेज के स्थापना का प्रेरणा श्रोत एवं महिला सशक्तिकरण के प्रबल सर्मथक के रुप में प्रस्तुत किया़ प्रधानाचार्य डा. प्रदीप कुमार पूर्वे ने अपनी मां को श्रद्घांजलि देते हुए महाविद्यालय के स्थापना में उनके योगदान की चर्चा की़ पूर्व प्रधानाध्यापक शंभु चौधरी ने स्व. चम्पा देवी को शिक्षा प्रेमी के साथ-साथ सुयोग्य एवं कुशल महिला की संज्ञा दी़ शांति सभा को प्रो. रमेश कुमार, प्रो. तुला कृष्ण चौधरी, प्रो. कन्हैया शर्मा, प्रो. प्रीति प्रभा, प्रो. कुमारी अनुपमा, प्रो. पूनम कुमारी, प्रो. बेला कुमारी, प्रो. प्रमोद सेठ आदि ने भी संबोधित किया़ संचालन प्रो. उतमचन्द्र दास ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन