लापता युवक की तलाश में भटक रहे परिजन

Updated at :23 Jun 2015 8:05 PM
विज्ञापन
लापता युवक की तलाश में भटक रहे परिजन

/रफोटो संख्या ::::::::::मेल से फारवर्डसमस्तीपुर. सीमावर्ती जिला दरभंगा से अपने घर लौटने के दौरान लापता हुए युवक की तलाश में उसके परिजन गांव गांव भटक रहे हैं. युवक के गायब हो जाने से हैरान परेशान परिजन हर किसी को उसका हुलिया बता कर उसके देखे जाने की बात पूछ रहे है. लापता युवक जिले के […]

विज्ञापन

/रफोटो संख्या ::::::::::मेल से फारवर्डसमस्तीपुर. सीमावर्ती जिला दरभंगा से अपने घर लौटने के दौरान लापता हुए युवक की तलाश में उसके परिजन गांव गांव भटक रहे हैं. युवक के गायब हो जाने से हैरान परेशान परिजन हर किसी को उसका हुलिया बता कर उसके देखे जाने की बात पूछ रहे है. लापता युवक जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव का सुनील कुमार सिंह उर्फ लड्डू लाल बताया जाता है. यह युवक मंदबुद्धि का बताया जाता है. जानकारी के मुताबिक यह युवक पिछले 12 जून को दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सज्जनपुरा गांव में अपने भांजा हीरा प्रसाद के यहां गया हुआ था. हीरा प्रसाद के मुताबिक वहीं से लौटने के क्रम में 16 जून को हाविडिह के आसपास से यह लापता हो गया. इसकी जानकारी दूसरे रोज उसके मुरादपुर नहीं पहुंचने पर हुई. घटना को लेकर स्थानीय थाने में सनहा भी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन