चोरी करने पर लोगों ने की धुनाई

Updated at :23 Jun 2015 7:05 PM
विज्ञापन
चोरी करने पर लोगों ने की धुनाई

समस्तीपुर. शहर के मगरदही घाट के पास एक महिला को सामान चोरी करने आरोप में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने आरोपित की जमकर धुनाई कर दी. बताया जाता है वह चंदौली गांव से अपने मायके खानपुर ससुराल जा रही थी. अमतोर निवासी हरेराम सहनी की पत्नी टेंपो पकड़ने के इंतजार में मगरदही घाट पर बैठी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर के मगरदही घाट के पास एक महिला को सामान चोरी करने आरोप में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने आरोपित की जमकर धुनाई कर दी. बताया जाता है वह चंदौली गांव से अपने मायके खानपुर ससुराल जा रही थी. अमतोर निवासी हरेराम सहनी की पत्नी टेंपो पकड़ने के इंतजार में मगरदही घाट पर बैठी थी. अचानक अपने पर्स में रखे सामान की जांच की तो पता चला कि उसके पर्स से 31 सौ नगद के अलावा कुछ सामान चोरी हो गयी है. जब उसने गहराई से पर्स की जांच की तो शक की सूई उसके बगल में बैठे दरभंगा जिले के हायाघाट निवासी विजय कुमार देव पर गयी. पूछताछ के बाद वाद विवाद बढ़ने लगा और उसकी पिटाई शुरू हो गयी. देखते देखते ही स्थानीय लोगों ने आरोपित की धुनाई करनी शुरू कर दी. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन