बुकिंग काउंटर के बाहर नहीं लगे हैं टिकट वापसी के नये नियम

Updated at :23 Jun 2015 7:05 PM
विज्ञापन
बुकिंग काउंटर के बाहर नहीं लगे हैं टिकट वापसी के नये नियम

समस्तीपुर. जंकशन के किसी बुकिंग काउंटर के बाहर टिकट वापसी के नये नियम की जानकारी नहीं लगी है. जबकि जीएम से लेकर सीसीएम से लेेकर डीआरएम तक हर बार निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति भी की जाती है. कुछ दिनों पहले सीसीएम ने इस बात का सख्त लहजे में सीनियर डीसीएम को आदेश दिया था […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. जंकशन के किसी बुकिंग काउंटर के बाहर टिकट वापसी के नये नियम की जानकारी नहीं लगी है. जबकि जीएम से लेकर सीसीएम से लेेकर डीआरएम तक हर बार निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति भी की जाती है. कुछ दिनों पहले सीसीएम ने इस बात का सख्त लहजे में सीनियर डीसीएम को आदेश दिया था कि हर हाल में टिकट वापसी के नये नियम का बड़ा साइज में डिस्पले बोर्ड लगा देना है. लेकिन महीनों गुजर जाने के बाद इस बात पर कोई अमल नहीं हुआ. कई बार टिकट वापसी को लेकर यात्रियों व कर्मियों में बकझक के बाद मारपीट कह घटना होना या एसएस के शिकायतम पुस्तिका में मामले दर्ज करना आम बात हो गयी है. लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही होती है. हद तो तब हो जाती है जब देर रात्रि में कोई मामला यात्रियों के टिकट वापसी को लेकर फंसता है तो एएसएम आउट डोर कार्यालय से लेकर सीआइटी कार्यालय में हंगामा होना नियम के जानकारी के आभाव में यात्रियों के द्वारा रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी आम बात हो गयी है. डीसीएम वीरेन्द्र मोहन ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन