संगीतमय साप्ताहिक योग शिविर का शुभारंभ

खानपुर. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रखंड के उच्च विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा के प्रांगण में जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से साप्ताहिक संगीतमय योग साधना शिविर का शुभारंभ हुआ़ शिविर में योग प्रशिक्षक बाबा शशिभूषण महाराज ने उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न आयामों को विस्तार से बताते हुए कहा कि योग करने से […]
खानपुर. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रखंड के उच्च विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा के प्रांगण में जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से साप्ताहिक संगीतमय योग साधना शिविर का शुभारंभ हुआ़ शिविर में योग प्रशिक्षक बाबा शशिभूषण महाराज ने उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न आयामों को विस्तार से बताते हुए कहा कि योग करने से ही हर रोगों से मुक्ति पाया जा सकता है़ उन्होंने सूक्ष्म व्यायाम पर प्रकाश डालते हुए अनुलोम-विलोम, भष्तृका, प्राणायाम, गौमुखाशन सहित अन्य योगों को करने पर बल दिया़ उन्होंने बताया कि योग ही ऐसी क्रिया है जिसे करने से लोग हर रोगों से निजात पा सकता है़ उन्होंने लोगांे से योग को प्रतिदिन अपने घरों पर करने की सलाह दी़ मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश कुमार सहनी, संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष चन्देश्वर प्रसाद, सुनील साह, रामबाबू सिंह, अनिल कुमार, राजेश कुमार, राम कुमार झा, बाबू साहेब चौरसिया, रमेश कुमार झा, मनोज कुमार मिश्र, कमलेश शर्मा आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










