प्रशिक्षण के अभाव में सीबीएस सेवा से बढ़ी परेशानी

Updated at :23 Jun 2015 6:04 PM
विज्ञापन
प्रशिक्षण के अभाव में सीबीएस सेवा से बढ़ी परेशानी

समस्तीपुर. डाक विभाग में कोर बैंकिंग सेवा तो शुरू कर दी गयी है. मगर अब यह कर्मियों के परेशानी का सबब बन रही है. उचित प्रशिक्षण के अभाव में कर्मचारियों को इस सॉफ्टवेयर पर कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जिससे सेवा देने में या तो कर्मियों को देरी होती है. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. डाक विभाग में कोर बैंकिंग सेवा तो शुरू कर दी गयी है. मगर अब यह कर्मियों के परेशानी का सबब बन रही है. उचित प्रशिक्षण के अभाव में कर्मचारियों को इस सॉफ्टवेयर पर कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जिससे सेवा देने में या तो कर्मियों को देरी होती है. साथ ही अगर कहीं तकनीकी खामियां आती है तो इसे दूर करने में घंटों वक्त लग जाता है. कर्मचारियों की दिक्कतों को देखते हुए सभी लेन देन को कागजों में भी दर्ज करना होता है. इससे अतिरिक्त समय जाया होती है. इस बाबत कमियों का कहना है कि 55 दिनों का प्रशिक्षण मिलना था. जबकि कुछ दिनों के प्रशिक्षण के बाद ही सीबीएस सेवा शुरू कर दी गयी है. अब या तो एक दूसरे के सहारे या फिर सिखते सिखाते ही इस पर कार्य करना होता है. बताते चलें कि फरवरी माह में यहां के प्रधान डाक घर में सीबीएस सेवा शुरू हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन