पाकेटमारों ने बुकिंग कांउटर के बाहर यात्री के उड़ाये 37 हजार

Updated at :22 Jun 2015 8:05 PM
विज्ञापन
पाकेटमारों ने बुकिंग कांउटर के बाहर यात्री के उड़ाये 37 हजार

समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन के चार नंबर बुकिंग काउंटर के बाहर सोमवार को यात्री की जेब काट कर पॉकेटमारों ने 37 हजार रुपये लेकर फरार हो गया. बताया जाता है कि इसकी सूूचना जैसे ही यात्रियों को मिली जीआरपी के खिलाफ जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. आक्रोशित यात्रियों का कहना था कि रेल प्रशासन को […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन के चार नंबर बुकिंग काउंटर के बाहर सोमवार को यात्री की जेब काट कर पॉकेटमारों ने 37 हजार रुपये लेकर फरार हो गया. बताया जाता है कि इसकी सूूचना जैसे ही यात्रियों को मिली जीआरपी के खिलाफ जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. आक्रोशित यात्रियों का कहना था कि रेल प्रशासन को सूचना देने के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इसके बाद जीआरपी थाने जाने से पूर्व इसकी सूचना एसएस सतीशचन्द्र श्रीवास्तव को दी. थाने में घंटों हंगामा करने के बाद उसका सनहा लिया गया. पूछने पर जीआरपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मांझी ने बताया कि एक टीम का गठन किया गया है. जल्द गिरोह की पहचान कर छापामारी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन