शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव की जरूरत : विद्यार्थी परिषद

Updated at :22 Jun 2015 6:04 PM
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव की जरूरत : विद्यार्थी परिषद

रोसड़ा. विद्यार्थी परिषद के यूआर कॉलेज के उपाध्यक्ष मिश्रा विश्वबारूद ने मुजफ्फरपुर रानी सती में 18-21 जून तक आयोजित प्रदेश अभ्यास वर्ग की चर्चा महाविद्यालय में उपस्थित परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच की. उन्होंने कहा कि ज्ञान, शील एकता संगठन का मूल मंत्र है़ इसे सभी को आत्मसात कर चलना चाहिए़ यह विश्व का सबसे […]

विज्ञापन

रोसड़ा. विद्यार्थी परिषद के यूआर कॉलेज के उपाध्यक्ष मिश्रा विश्वबारूद ने मुजफ्फरपुर रानी सती में 18-21 जून तक आयोजित प्रदेश अभ्यास वर्ग की चर्चा महाविद्यालय में उपस्थित परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच की. उन्होंने कहा कि ज्ञान, शील एकता संगठन का मूल मंत्र है़ इसे सभी को आत्मसात कर चलना चाहिए़ यह विश्व का सबसे बड़ा संगठन है इसका उद्देश्य राष्ट्र का पूर्ण निर्माण एवं शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव कर व्यक्ति निर्माण करना है़ उन्होंने अभ्यास वर्ग में सिखाये गये राष्ट्र के इतिहास के वापसी की चर्चा करते हुए भारत को पूर्व में शिक्षा क्षेत्र में धनी बताया़ ज्ञान के बदौलत भारत के पहचान पूर्व में विश्व गुरु के रूप में होने की जानकारी दी ़ आज विश्व विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है़ इसे दूर करने लिये छात्रों की अहम भूमिका होनी चाहिये़ योग भारत को पुन: अपनी पहचान बनाने के लिए अग्रसर हो रहा है. इस दौरान परिषद के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन