छापामरी में तीन कांडों के आरोपित गिरफ्तार

Updated at :21 Jun 2015 5:06 PM
विज्ञापन
छापामरी में तीन कांडों के आरोपित गिरफ्तार

सिंघिया. आसन्न विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर वारंटियों एवं अपराधकर्मियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान के क्रम में शनिवार की रात्रि पुलिस ने कई जगहों पर छापामारी की़ इसमें महादलित समुदाय के मुसहर जाति के लोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने व घरों में आग लगा […]

विज्ञापन

सिंघिया. आसन्न विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर वारंटियों एवं अपराधकर्मियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान के क्रम में शनिवार की रात्रि पुलिस ने कई जगहों पर छापामारी की़ इसमें महादलित समुदाय के मुसहर जाति के लोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने व घरों में आग लगा देने के मुख्य आरोपित भाइरसों गांव के नारायण यादव उर्फ लेवन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया़ इसके साथ ही विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर लाश को गायब कर देने के मुख्य आरोपित लिलहौल गांव के गुजरा टोल निवासी मो़ हमीद एवं मो़ जलील उर्फ फुदी को गिरफ्तार कर लिया़ इसी प्रकार विगत 16 जून 2015 को कैना गांव में हुए जानलेवा हमला के आरोपित फुलहारा गांव के नीलम मुखिया एवं कैना गांव के अकल सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया़ इन दिनों पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों एवं अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है़ छापेमारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने किया़ इस दल में अनि शंभू आचार्य एवं सनि सत्येंद्र नारायण सिंह शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन