मजदूरी के लिए जयपुर जा रहे 17 बाल मजदूर मुक्त

Updated at :21 Jun 2015 12:01 PM
विज्ञापन
मजदूरी के लिए जयपुर जा रहे 17 बाल मजदूर मुक्त

समस्तीपुर : मजदूरी के लिए जयपुर जा रहे 17 बाल मजदूरों को आरपीएफ जवानों ने ट्रैफिकरों के चंगुल से मुक्त कराया. साथ ही दो तस्करों को भी दबोचने में सफलता पायी. आरपीएफ को यह सफलता शुक्रवार की संध्या स्थानीय जंकशन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 व 7 पर मिली. मुक्त कराये गये सभी 17 बाल मजदूर […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : मजदूरी के लिए जयपुर जा रहे 17 बाल मजदूरों को आरपीएफ जवानों ने ट्रैफिकरों के चंगुल से मुक्त कराया. साथ ही दो तस्करों को भी दबोचने में सफलता पायी. आरपीएफ को यह सफलता शुक्रवार की संध्या स्थानीय जंकशन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 व 7 पर मिली.
मुक्त कराये गये सभी 17 बाल मजदूर समस्तीपुर जिले के विभिन्न गांवों के हैं. इसमें लगुनिया के राहुल कुमार (11), कोरबद्धा के राम अधार (12), पिंकू (12), रामकिशुन गंज के बबलू कुमार (12), भागवतपुर वरैपुर के मो. मंसूर, पंकज कुमार (11), जगदीशपुर के राकेश, हथौड़ी के कैलाश कुमार, रामकिशनपुर के सोनू, बाघी के विकास, खानपुर के टुनटुन कुमार, राजा कुमार, नीतीश कुमार, नीतीश, ललित, बोकी कुमार शामिल हैं. इन्हें आरपीएफ ने जीआरपी के हवाले कर दिया. जीआरपी ने इस मामले में थाना कांड संख्या 38/15 दर्ज करते हुए सभी बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया है. जिन्हें अब उनके परिजनों के पास भेजने की तैयारी की जा रही है.
जानकारी के अनुसार आरपीएफ के जवान अन्य दिनों की भांति ही शुक्रवार की संध्या जंकशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मो पर गश्त लगा रहे थे. इसी क्रम में आरपीएफ के जवानों को जंकशन के 6 व 7 नंबर प्लेटफॉर्म पर समूह में खड़े बच्चों को देख कर संदेह हुआ. पास आकर उनकी बातों पर गौर किया तो पता चला कि सभी बच्चों को मजदूरी कराने के लिए तस्कर जयपुर ले जाने की फिराक में हैं. जंकशन पर वह सीधी जयपुर के लिए ट्रेन की तलाश में खड़े हैं.
आरपीएफ जवानों ने इन बच्चों को मजदूरी के लिए ले जाने वाले गिरोह के सदस्यों को भी धर दबोचने के लिए व्यापक घेराबंदी करनी शुरू कर दी. कड़ी मशक्कत के बाद दो बाल मजदूर तस्करों को गिरफ्त में लेने में आरपीएफ जवान सफल हुए. इसके बाद पूछताछ की गयी.
इस क्रम में खुल कर सारी सच्चई सामने आयी. इसके बाद आरपीएफ ने सभी बाल मजदूरों के साथ दो तस्करों मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद निवासी सायेब व हथौड़ी थाना के श्रवण कुमार को जीआरपी के हवाले कर दिया. जीआरपी का बताना है कि तस्करों को पूछताछ के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
वहीं जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य नागेंद्र नाथ, सुमित सिंह, जितेंद्र सिंह, अमर कुमार आदि इन बच्चों के परिजनों को सूचना भेज दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन