निषादों के मान सम्मान के लिये भाजपा ने फूंका बिगुल

फोटो::::: 24भाजपा का क्षेत्रीय निषाद पंचायत 26 जुलाई को मुजफ्फरपुर मेंसमस्तीपुर. निषादों के मान सम्मान व राजनिति में उनकी भागीदारी को लेकर भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है. आज भी यह वर्ग मूलभूत समस्याओं से लड़ रही है. उक्त बातें भाजपा के मत्स्यजीवी मंच की शनिवार को आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए […]
फोटो::::: 24भाजपा का क्षेत्रीय निषाद पंचायत 26 जुलाई को मुजफ्फरपुर मेंसमस्तीपुर. निषादों के मान सम्मान व राजनिति में उनकी भागीदारी को लेकर भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है. आज भी यह वर्ग मूलभूत समस्याओं से लड़ रही है. उक्त बातें भाजपा के मत्स्यजीवी मंच की शनिवार को आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी ने कही. वहीं उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर के पुलिस लाइन में आगामी 26 जुलाई को क्षेत्रीय निषाद पंचायत का आयोजन किया जायेगा. इसमें जिले के सभी 381 पंचायतों से 500 से अधिक निषाद भाग लेंगे.जिला व प्रदेश मत्स्यजीवी मंच ने परिषद् चुनाव में हरिनारायण चौधरी को मत दिलाने का भी निर्णय किया. इस अवसर पर 21 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी, राजकुमार सहनी, शशिरंजन सहनी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










