अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत

Updated at :20 Jun 2015 5:03 PM
विज्ञापन
अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत

फोटो संख्या : 22पीएनटी कालोनी में से रामचंद्र का शव बरामदबारह पत्थर में फांसी लगा कर पंकज ने दी जान प्रतिनिधि, समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे के दौरान हुई दो अलग अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गयी. इसमें एक युवक ने फांसी लगा कर आत्म हत्या की है जबकि […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 22पीएनटी कालोनी में से रामचंद्र का शव बरामदबारह पत्थर में फांसी लगा कर पंकज ने दी जान प्रतिनिधि, समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे के दौरान हुई दो अलग अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गयी. इसमें एक युवक ने फांसी लगा कर आत्म हत्या की है जबकि दूसरे की मौत लू लगने से हुई बतायी जाती है. खास बात यह है कि दोनों मृतकों के बारे में कहा जा रहा है कि इनकी मानसिक स्थिति दुरुस्त नहीं थी. दोनों की उम्र एक समान 35 वर्ष है. मृतकों में शामिल एक पंकज कुमार बारह पत्थर का रहने वाला है. जबकि दूसरा लगुनिया रघुकंठ निवासी स्व. जयकांत राय का पुत्र रामचंद्र राय है. इसकी मौत लू लगने से हुई बतायी जाती है. यह पिछले दस दिनों से अपने घर से लापता था. परिजन इसकी तलाश में जुटे ही थे कि शनिवार को पीएनटी कॉलोनी मगरदही वार्ड संख्या 29 में शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने पहुंच कर इसकी पहचान की. वहीं दूसरा पंकज कुमार नित्यानंद लाल का पुत्र है. बताया गया है कि करीब तीन दिनों पहले वह अपने कमरे में कैद हो गया था. उसकी इस पुरानी आदत के कारण परिजन उसे टोका टाकी नहीं करते थे. अचानक शनिवार को घर से बदबू आने पर लोग शंकित होकर खिड़की से झांका तो उसका शव घर में पंखे से लटकती हुई देखी गयी. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला. पुलिस का कहना है कि लाश परिजनों को सौंप दिया गया है. इस मामले में यूडी केस दर्ज करने की पुलिस तैयारी में जुटी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन