मदुदाबाद चौक की बंद रहीं दुकानें, पसरा रहा मातमी सन्नाटा

Updated at :19 Jun 2015 7:04 PM
विज्ञापन
मदुदाबाद चौक की बंद रहीं दुकानें, पसरा रहा मातमी सन्नाटा

फोटो संख्या : 19 व 20प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगर टोटहा चौर में जैसे ही लाश मिलने की सूचना मदुदाबाद चौक के व्यवसायियों को मिली, सटा-सट दुकानों के शटर गिरने लगे. पहले तो सबके सब घटना स्थल पर पहुंचकर लाश की शिनाख्त रमण के रूप में करने के बाद लौटकर मदुदाबाद के मुख्य मार्ग को बांस-बल्लों से पूरी […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 19 व 20प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगर टोटहा चौर में जैसे ही लाश मिलने की सूचना मदुदाबाद चौक के व्यवसायियों को मिली, सटा-सट दुकानों के शटर गिरने लगे. पहले तो सबके सब घटना स्थल पर पहुंचकर लाश की शिनाख्त रमण के रूप में करने के बाद लौटकर मदुदाबाद के मुख्य मार्ग को बांस-बल्लों से पूरी तरह जाम कर यातायात पूर्णत: ठप कर दिया. सबों ने पुलिस के विरोध में नारे लगाये. मोहीउद्दीननगर पुलिस मुर्दाबाद के नारे से वातावरण झंकृत होता रहा. सबों ने विरोध में सड़क पर टायर जलाये. मदुदाबाद के निकट मोहीउद्दीननगर-विद्यापति मार्ग पूरी तरह सुबह के दस बजे से बंद रहा. बंद होने के कारण सड़कों पर आवागमन नहीं हो सका. चहुंओर मातमी सन्नाटा पसरा रहा. तीन दिनों से लापता पुत्र की लाश मिलने की सूचना मिलते ही रमण के पिता मनोज कुमार पछाड़ खाकर गिर पड़े. माता अंजु देवी को अपने पुत्र के असमय चले जाने की सूचना सहन नहीं हो सका और पुत्र का नाम ले-लेकर दहाड़ मार रोने लगी. जोर-जोर से रोने के कारण वह मूर्छित भी हो जाया करती थी. बड़ा भाई अमन, चाचा राजेश बदहवास अपराधियों का पता लगाने की जुगार व हत्या होने के कारणों को जानने के लिए परेशान दिखे. वे लोगों से कहते फिरे कि हमने किसका क्या बिगाड़ा था. दूसरी ओर इस घटना की जानकारी मिलने पर भाजयुमो नेता राजकपूर सिंह, राजद नेता जवाहर राय, माकपा नेता मनोज कुमार सुनील, जिप प्रतिनिधि पिंकू सिंह आदि ने मृतक के परिवारों को सांत्वना देते हुए इस विभत्स घटना की घोर निंदा करते हुए कहा है कि मोहिउद्दीननगर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है. इस पर अविलंब रोक लगाने की मांग प्रशासन से की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन