दिव्यांशु को 557 तो अमर को मिला 1260 रैंक

Updated at :19 Jun 2015 7:04 PM
विज्ञापन
दिव्यांशु को 557 तो अमर को मिला 1260 रैंक

शिवाजीनगर. प्रखंड के बल्लीपुर गांव निवासी दिव्यांशु भारतीय ने आइआइटी मेंस में सामान्य कोटि में 3515 एवं ओबीसी में 557 रैंक लाकर कीर्तिमान स्थापित किया है. इनके पिता संतोष भारतीय बंैक कर्मी है तथा माता किरण देवी गृहिणी हैं. दिव्यांशु का पठन-पाठन सेंट्रल स्कूल राजस्थान, दिल्ली एवं पूणे में हुई. अपनी सफलता का श्रेय माता […]

विज्ञापन

शिवाजीनगर. प्रखंड के बल्लीपुर गांव निवासी दिव्यांशु भारतीय ने आइआइटी मेंस में सामान्य कोटि में 3515 एवं ओबीसी में 557 रैंक लाकर कीर्तिमान स्थापित किया है. इनके पिता संतोष भारतीय बंैक कर्मी है तथा माता किरण देवी गृहिणी हैं. दिव्यांशु का पठन-पाठन सेंट्रल स्कूल राजस्थान, दिल्ली एवं पूणे में हुई. अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं दादा विमल प्रसाद राय को दिया है. बधाई देने वालों में शिक्षाविद् बाल मुकुन्द सिंह, डॉ नंद कुमार सिंह, राम प्रसाद सिंह, सुरेश कुमार सिंह आदि ने कहा इसने इलाके का रौशन किया है. सरायरंजन : जेइइ एडवांस परीक्षा में मूसापुर निवासी रामसागर मलिक के पुत्र अमर मलिक ने सफलता का परचम लहराते हुए 1260 रैंक प्राप्त किया है. छात्र अमर ने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी सेवा देशहित में प्रदान करना चाहता है. इस वर्ष उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 385 अंक प्राप्त किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन