पवन एक्सप्रेस रद्द होने से परेशान हुए यात्री

समस्तीपुर. मंडल के दरभंगा से लोकमान्य तिलक जाने वाली पवन एक्सप्रेस गुरुवार को नहीं चली. डीसीएम वीरेन्द्र मोहन ने कहा कि तकनीकी कारणों से यह ट्रेन गुरुवार को नहीं चली. यात्रियों को पूरा पैसा आरक्षण काउंटर के माध्यम से रिटर्न किया गया. ट्रेन रद्द होने की सूचना पर ट्रेन के यात्रियों ने आरक्षित टिकट को […]
समस्तीपुर. मंडल के दरभंगा से लोकमान्य तिलक जाने वाली पवन एक्सप्रेस गुरुवार को नहीं चली. डीसीएम वीरेन्द्र मोहन ने कहा कि तकनीकी कारणों से यह ट्रेन गुरुवार को नहीं चली. यात्रियों को पूरा पैसा आरक्षण काउंटर के माध्यम से रिटर्न किया गया. ट्रेन रद्द होने की सूचना पर ट्रेन के यात्रियों ने आरक्षित टिकट को लेकर हंगामा किया. आक्रोशित यात्रियों का कहना था कि इसकी सूचना पूर्व में ही रेल प्रशासन को देनी चाहिये ताकि यात्रा को लेकर लोग अपनी व्यवस्था पहले से करते. अब तो जाना जरूरी है ऐसे में टिकट वापसी से लेकर जाने की समस्या बरकरार है. ना टिकट वापस हो रहा है ना ही ट्रेनों की व्यवस्था हो रही है. ना ही पूछताछ काउंटर से इस तरह का रद्द होने का प्रसारण की जानकारी दी जा रही है. जानकारी मिलने पर एसएस सतीशचन्द्र श्रीवास्तव ने यात्रियों को किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










