सहयोग मिला तो बहेगी विकास की धारा: राजीव

Updated at :18 Jun 2015 8:04 PM
विज्ञापन
सहयोग मिला तो बहेगी विकास की धारा: राजीव

फोटो : 12, 13 नामांकन के बाद किया सभा को संबोधितसमस्तीपुर. हमने बिना किसी पद पर रहते हुए लोगों की भलाई के लिये जो किया है वो सबके सामने है. आप सबों का सहयोग मिला तो समस्तीपुर में विकास की नई धारा बहेगी. उक्त बातें भाजपा नेता सह विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राजीव […]

विज्ञापन

फोटो : 12, 13 नामांकन के बाद किया सभा को संबोधितसमस्तीपुर. हमने बिना किसी पद पर रहते हुए लोगों की भलाई के लिये जो किया है वो सबके सामने है. आप सबों का सहयोग मिला तो समस्तीपुर में विकास की नई धारा बहेगी. उक्त बातें भाजपा नेता सह विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राजीव रंजन ने कही. वे गुरुवार को शहर के यू एन पैलेस में आयोजित अपने समर्थकों की सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कम समय में मतदाताओं का जो सहयोग उन्हें मिला है उससे वे अभिभूत है. समय आने पर इसका कर्ज चुका देंगे. सभा को हसनपुर के प्रखंड प्रमुख बुलू दास, मुखिया शिवजी सहनी, राजेश सिंह, विपीन सहनी, सुशीला देवी, सुनीता देवी, पवन भगत के अलावा सरायरंजन के उपप्रमुख सीताराम राय समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित किया. मौके पर दर्जनों जनप्रतिनिधि और समर्थक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन