आजादी की लड़ाई में अग्रणी रहे अनुग्रह बाबू

Updated at :18 Jun 2015 8:04 PM
विज्ञापन
आजादी की लड़ाई में अग्रणी रहे अनुग्रह बाबू

समस्तीपुर. जिला कांग्रेस कमेटी प्रांगण में गुरुवार को बिहार के निर्माता महान स्वतंत्रता सेनानी सह बिहार के पूर्व वित्त मंत्री स्व. अनुग्रह नारायण सिंह की 128 वीं जयंती समारोह मनायी गयी. अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने की. संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व. सिंह […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. जिला कांग्रेस कमेटी प्रांगण में गुरुवार को बिहार के निर्माता महान स्वतंत्रता सेनानी सह बिहार के पूर्व वित्त मंत्री स्व. अनुग्रह नारायण सिंह की 128 वीं जयंती समारोह मनायी गयी. अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने की. संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व. सिंह महान स्वतंत्रता सेना थे. आजादी की लड़ाई में वे अग्रणी रहे. बिहार के निर्माता भी रहे. बिहार के नव निर्माण में अनुग्रह बाबू की भूमिका थी. देश की आजादी के लिए कई बार वे जेल भी गये. कांग्रेस में उनका योगदान स्मरणीय है. जीवन के अंतिम काल तक सत्ता व संगठन में हाबी रहे. इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित कुमार, विजय शंकर शर्मा, अरुण कुमार सिंह, जय शंकर राय उर्फ बच्चा बाबू, तेज नारायण ठाकुर, रामदेव महतो, राम उद्गार महतो, गायत्री देवी, अजय कुमार सिंह, रामदयाल सिंह, अब्दुल मलिक, शंभू प्रसाद सिंह, नंद कुमार चौधरी, फूलेश्वर महतो, मो. इरफान आदि ने स्व. अनुग्रह बाबू के कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन