प्रतिनिधिमंडल ने की सीओ से मुलाकात

Updated at :18 Jun 2015 7:04 PM
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने की सीओ से मुलाकात

विभूतिपुर. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा समस्तीपुर के जिला मंत्री राम कुमार झा के पर्यवेक्षण में अंचल नेता श्यामनंदन के अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई. बैठक के बाद एक शिष्ट मंडल सुरेन्द्र चौधरी राज्याध्यक्ष पंेशनर एसोसिएशन, सत्येन्द्र प्रसाद उपाध्यक्ष बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मी लक्ष्मीकांत झा, जिला मंत्री राम कुमार झा, गोपाल […]

विज्ञापन

विभूतिपुर. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा समस्तीपुर के जिला मंत्री राम कुमार झा के पर्यवेक्षण में अंचल नेता श्यामनंदन के अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई. बैठक के बाद एक शिष्ट मंडल सुरेन्द्र चौधरी राज्याध्यक्ष पंेशनर एसोसिएशन, सत्येन्द्र प्रसाद उपाध्यक्ष बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मी लक्ष्मीकांत झा, जिला मंत्री राम कुमार झा, गोपाल गिरिधारी, सत्य नारायण पासवान, राज कुमार पंडित ने अंचलाधिकारी इंद्रदेव राम से मिल कर एक स्मार पत्र दिया. जिला मंत्री राम कुमार झा ने बताया कि बीते दिन आमलमपुर कोदरिया पंचायत में राजस्व शिविर में अंचलाधिकारी महोदर द्वारा राजस्व कर्मचारी राज कुमार पंडित को दूरभाष पर अभद्र व्यवहार करते हुए अपशब्द का प्रयोग किया गया था. कर्मचारी संघ ने आधेे घंटे तक सीओ को बंधक भी बनाये रखा. शिष्टमंडल के साथ वार्ता करते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि आइंदा इस तरह की घटना के शिकायत का मौका नहीं मिलेगा. कर्मचारी नेता ने बताया कि पांच जुलाई को सामान्य परिषद की बैठक होगी. जिला में 29 जुलाई को जिलाधिकारी के समक्ष ठेका पर अनुबंध कर्मी को नियमित करने के संबंध में प्रदर्शन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन