बैठक में धरना देने का लिया गया निर्णय

विभूतिपुर. जदयू प्रखंड अध्यक्ष नरेश प्रभाकर की अध्यक्षता में विभूतिपुर जनता दल यू की बैठक विरसैहिया में हुई. इसमें 22 जून को प्रखंड मुख्यालय पर भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ धरना आयोजित करने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि इस धरने में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस […]
विभूतिपुर. जदयू प्रखंड अध्यक्ष नरेश प्रभाकर की अध्यक्षता में विभूतिपुर जनता दल यू की बैठक विरसैहिया में हुई. इसमें 22 जून को प्रखंड मुख्यालय पर भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ धरना आयोजित करने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि इस धरने में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस बैठक में 18 जून को बिस्कोमान भवन पटना में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन 20 जून को राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में बड़ी संख्या में पटना चलने का अनुरोध किया. बताया गया कि 23 जून को पुस्तकालय भवन सिंघियाघाट के प्रांगण में महागंठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए गंठबंधन के सभी दलों के कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया जायेगा. 24 जून से 30 जून तक आगे बढ़ चला बिहार कार्यक्रम पंचायतों में आयोजित किया जायेगा. विधायक रामबालक सिंह , जदयू नेता सह मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामबहादुर सिंह, तरुण कुमार सिंह, राजेंद्र ठाकुर, गुड्डु राय, अमर सिंह, अशोक, नारायण राय, महेंद्र,अशोक, मंटुन, रामाश्रय प्रसाद सिंह, डॉ रामाशीष प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार, रामसेवक साह ने संबोधित किया. संचालन रामनारायण सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










