पॉकेटमारों के खौफ से महिला यात्रियों में दहशत

Updated at :18 Jun 2015 6:04 PM
विज्ञापन
पॉकेटमारों के खौफ से महिला यात्रियों में दहशत

समस्तीपुर. मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों के बुकिंग काउंटरों पर महिला यात्रियों मंे पॉकेटमारों के खौफ से महिला यात्रियों में दहशत है. बताया जाता है हर रोज स्थानीय जंकशन के प्लेटफॅर्म संख्या एक पर बना बुकिंग काउंटरों पर महिला यात्रियों के साथ हर दिन किसी ना किसी यात्रियों के साथ पॉकेटमारी घटना आम बात हो गयी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों के बुकिंग काउंटरों पर महिला यात्रियों मंे पॉकेटमारों के खौफ से महिला यात्रियों में दहशत है. बताया जाता है हर रोज स्थानीय जंकशन के प्लेटफॅर्म संख्या एक पर बना बुकिंग काउंटरों पर महिला यात्रियों के साथ हर दिन किसी ना किसी यात्रियों के साथ पॉकेटमारी घटना आम बात हो गयी है. बताया जाता है कि मंगलवार को भी दोपहर में अधिक भीड़ होने के कारण एक साथ कई महिला यात्रियों के साथ पॉकेटमारी की घटना हो गयी. इससे आक्रोशित होकर महिला यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. आक्रोशित यात्रियों में मीना देवी, सीमा देवी, किरण देवी का कहना था कि रेल पुलिस के लापरवाही के इस तरह की घटना हो रही है. बुकिंग काउंटर के बाहर लोग भीड़ में टिकट लेने को खड़े रहते है लेकिन काउंटर के करीब आने से पूर्व उसका पर्स पॉकेटमार पॉकेटमारी कर आराम से चल देता है. इसकी शिकायत पीडि़त लेकर जीआरपी थाने जाते हैं उसे काफी विवाद के बाद सनहा दर्ज कर खानपूर्ति की जाती है. इसकी शिकायत रेल एसआरपी व डीजीपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की जायेगी. पीडि़त कामिनी सिन्हा सहित अन्य महिला यात्री शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन