पति की गुमशुदगी की पत्नी ने दर्ज करायी प्राथमिकी

सरायरंजन. थाना क्षेत्र के भटगामा गांव निवासी राज किशोर साह की पत्नी अंजू देवी ने सरायरंजन थाना में अपने पति के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने कहा है कि विगत 29 मार्च को मेरे पति अचानक लापता हो गये. उनकी काफी खोजबीन की गयी. लेकिन वे नहीं मिले. थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा […]
सरायरंजन. थाना क्षेत्र के भटगामा गांव निवासी राज किशोर साह की पत्नी अंजू देवी ने सरायरंजन थाना में अपने पति के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने कहा है कि विगत 29 मार्च को मेरे पति अचानक लापता हो गये. उनकी काफी खोजबीन की गयी. लेकिन वे नहीं मिले. थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. दूसरी ओर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ पंचायत स्थित अंबेदकर बस्ती में मंगलवार को एक 40 वर्षीय अधेड़ तार के पेड़ पर चढ़ने के क्रम में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. इससे वह जख्मी हो गया. उसकी पहचान वैशाली जिला के महुआ थाना के सिमरवारा निवासी सोने लाल महतो के पुत्र महेश महतो के रूप में की गयी है. लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










