मध्य विद्यालय के बच्चों ने किया योगाभ्यास

Updated at :18 Jun 2015 5:04 PM
विज्ञापन
मध्य विद्यालय के बच्चों ने किया योगाभ्यास

फोटो संख्या : 1शिवाजीनगर. प्रधानमंत्री द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ले पूरे देश में जहां जोर शोर से तैयारी चल रही है. वहीं प्रखंड के राजकीय उच्च व माध्यमिक विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं के बीच भारत स्वाभिमान न्यास व पतंजलि के जिलाध्यक्ष रामाकांत सिंह ने सामान्य योग का अभ्यास कराया. साथ […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 1शिवाजीनगर. प्रधानमंत्री द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ले पूरे देश में जहां जोर शोर से तैयारी चल रही है. वहीं प्रखंड के राजकीय उच्च व माध्यमिक विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं के बीच भारत स्वाभिमान न्यास व पतंजलि के जिलाध्यक्ष रामाकांत सिंह ने सामान्य योग का अभ्यास कराया. साथ ही श्री सिंह ने बतलाया की जिले के सभी प्रखंड में योग शिविर का आयोजन रखा गया है. इसमें हरेक व्यक्ति को भाग लेकर योग कर हर बीमारी से निजात पा सकते हैं. वहीं विद्यालय परिसर में दो घंटो तक बच्चों के बीच योग, प्राणायाम, तारासन, मुद्रा सहित कई आसन के बारे में विस्तार से बतलाया. साथ ही योग करने से कई बीमारी से निजात पाने के बारे में जानकारियां भी दी. मौके पर संजय झा, विमल कुमार, प्रेम कुमार यादव, श्याम प्रसाद यादव, शिवजी मुखिया, राम प्रसाद सिंह सहित कई लोग, छात्र छात्राओं ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन