सखवा में आग लगने से दुकान जल कर राख

Updated at :18 Jun 2015 5:04 PM
विज्ञापन
सखवा में आग लगने से दुकान जल कर राख

बिथान. थाना क्षेत्र के सखवा चौक स्थित वाटर वेज के सामने चंदन जेनरल स्टोर नामक दुकान में गुरुवार की दोपहर जेनेरेटर की तार से निकली चिनगारी से आग लगकर लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. स्थानीय लोगों ने पंपसेट चलाकर आग पर काबू पाया. इससे अगल बगल स्थित दुकान एवं घर […]

विज्ञापन

बिथान. थाना क्षेत्र के सखवा चौक स्थित वाटर वेज के सामने चंदन जेनरल स्टोर नामक दुकान में गुरुवार की दोपहर जेनेरेटर की तार से निकली चिनगारी से आग लगकर लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. स्थानीय लोगों ने पंपसेट चलाकर आग पर काबू पाया. इससे अगल बगल स्थित दुकान एवं घर जलने से बच गये. अन्यथा लाखों की संपत्ति को क्षति पहुंच सकती थी. स्थानीय लोगों का बताना है कि आग लगने के कुछ देर बाद इसकी भनक आसपास के लोगों को हुई. यही वजह है कि दुकान के अंदर के सामानों को नहीं बचाया जा सका. इस संबंध में पीडि़त दुकानदार भिखनौलिया निवासी जर्मन मुखिया ने अंचलाधिकारी अमृतराज बंधु को आवेदन दिया है. वहीं सीओ ने जांच कर सरकारी सहायता मुहैया कराने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन