पाकेटमारों को महिला यात्रियों ने खदेड़ कर रंगे हाथ दबोचा

समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन उस समय अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब मंगलवार को यात्रियों की अधिक भीड़ होने के कारण पॉकेटमार एक महिला का पर्स लेकर फरार हो गये. महिला यात्रियों में रोसड़ा थाना के सिंघिया निवासी ने उसे पार्सल गेट के बुकिंग काउंटर के बाहर खदेड़ना शुरू किया. आसपास में लोगों की […]
समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन उस समय अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब मंगलवार को यात्रियों की अधिक भीड़ होने के कारण पॉकेटमार एक महिला का पर्स लेकर फरार हो गये. महिला यात्रियों में रोसड़ा थाना के सिंघिया निवासी ने उसे पार्सल गेट के बुकिंग काउंटर के बाहर खदेड़ना शुरू किया. आसपास में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. देखते देखते ही लोगों ने उस महिला की मदद में आगे आकर पॉकेटमार की जमकर धुनाई कर दी. एक के बाद एक यात्रियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. इससे कुछ देर के लिये आसपास में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. बाद में जीआरपी को इसकी सूचना दी गयी. पर्स में पांच हजार रुपये होने के अलावा अन्य सामान भी गायब होने की बात सामने आयी है. समाचार प्रेषण तक उक्त यात्री का पैसा वापस नहीं किया बरामद किया गया था. बता दें के मंडल के सभी रेलखंडों पर खासकर महिला यात्रियों के साथ इन दिनों अटैची लिफ्टर का गिरोह सक्रिय है. पूछने रेल डीएसी प्रभारी राजेश कुमार माझी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. एक टीम बनाकर अभियान चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










