दो अलग अलग घटना में आधा दर्जन घायल

Updated at :17 Jun 2015 6:04 PM
विज्ञापन
दो अलग अलग घटना में आधा दर्जन घायल

पूसा. वैनी ओपी क्षेत्र के पूसारोड बाजार में एक अज्ञात बाइक सवार युवक सड़क किनारे बने नाला से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उक्त युवक को आनन फानन में समस्तीपुर इलाज के लिए भेजा गया. हालांकि घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि उक्त वाहन से तीन व्यक्ति तेज रफ्तार से बाजार पास […]

विज्ञापन

पूसा. वैनी ओपी क्षेत्र के पूसारोड बाजार में एक अज्ञात बाइक सवार युवक सड़क किनारे बने नाला से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उक्त युवक को आनन फानन में समस्तीपुर इलाज के लिए भेजा गया. हालांकि घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि उक्त वाहन से तीन व्यक्ति तेज रफ्तार से बाजार पास कर रहे थे. बाजार में भीड़ भार रहने के कारण बाइक सवार युवक का संतुलन बिगड़ गया. जिससे बाइक नविनर्मित नाले से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस बाइक को अपने कब्जे ले लिया. वहीं ओपी अध्यक्ष राजीव रौशन ने बताया कि बाइक तो जब्त जरु र किया गया है पर यह सुपर स्पलैंडर बाइक किसका है इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है. दूसरी ओर ओपी क्षेत्र के गंगापुर में एक बाइक सवार साइकिल सवार को ठोकर मार दिया. जिससे साइकिल पर सवार एक बच्चे सहित दंपति घायल हो गये. जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर ही निजी निर्संग होम में कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन