बेरोजगारी भत्ता के बिना नहीं मिलेगा वोट

Updated at :17 Jun 2015 6:04 PM
विज्ञापन
बेरोजगारी भत्ता के बिना नहीं मिलेगा वोट

समस्तीपुर. आगामी विधान परिषद् चुनाव में अगर शिक्षित बेरोजगारों के मत की आवश्यकता है तो उन्हें 1000 से 5000 तक का मासिक बेरोजगारी भत्ता देना ही होगा. साथ ही पांच लाख तक का ऋण ब्याजमुक्त मिलें. उक्त मांग स्नातक एवं बुद्धिजीवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने सभी दलों से की है. वहीं उन्होंने […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. आगामी विधान परिषद् चुनाव में अगर शिक्षित बेरोजगारों के मत की आवश्यकता है तो उन्हें 1000 से 5000 तक का मासिक बेरोजगारी भत्ता देना ही होगा. साथ ही पांच लाख तक का ऋण ब्याजमुक्त मिलें. उक्त मांग स्नातक एवं बुद्धिजीवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने सभी दलों से की है. वहीं उन्होंने कहा कि जो इन मांगों को पूरा करेगा बेरोजगार उसे ही अपना वोट देंगे. माध्यमिक शिक्षक संघ के सभागार में आहूत सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बुधवार को कहा कि अब मौखिक वादा से काम नहीं चलेगा. दलों को लिखित में यह देना होगा कि अगर नवंबर 15 से यह लागू नहीं होता है तो मंत्री, विधायक अपना वेतन नहीं लेंगे. इस अवसर पर बेरोजगार युवाओं के पंजीकरण के लिये हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया. जिसमें हजारों युवा भाग ले रहे हंै. धन्यवाद ज्ञापन राजन कुमार सिंह ने दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन