एडीआरएम ने किया आरक्षण काउंटर का निरीक्षण

फोटो संख्या : 8खराब मशीनों को तत्काल बदलने का दिया आदेशमहिला काउंटर पर क्लर्क नहीं देख बिफरे पदाधिकारीसमस्तीपुर. रेल मंडल के एडीआरएम बीएस दोहरे ने बुधवार को स्थानीय जंकशन का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों व कर्मचारियों को यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. […]
फोटो संख्या : 8खराब मशीनों को तत्काल बदलने का दिया आदेशमहिला काउंटर पर क्लर्क नहीं देख बिफरे पदाधिकारीसमस्तीपुर. रेल मंडल के एडीआरएम बीएस दोहरे ने बुधवार को स्थानीय जंकशन का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों व कर्मचारियों को यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. जानकारी के अनुसार एडीआरएम जंकशन के आरक्षण काउंटर पर पहुंचे. जहां यात्रियों की भीड़ को देख कर अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की दिशा में कदम उठाने का आदेश दिया. आरक्षण के लिए मात्र तीन काउंटर को संचालित देख कर गहरी नाराजगी जतायी. इस काउंटर पर खराब पड़ी मशीनों को तत्काल बदलने का निर्देश दिया. इसके बाद एडीआरएम सीधे बुकिंग काउंटर पर पहुंचे. यहां महिला काउंटर पर क्लर्क की उपस्थिति को नहीं देख कर इसे गंभीर मामला बताया. इसके बाद जंकशन परिसर में आरपीएफ जवानों को नहीं पाकर उन्होंने इंस्पेक्टर को बुला कर इस बावत बात की. एडीआरएम ने कहा कि पिछले दो घंटे से वे खुद जंकशन परिसर में हैं. इस दौरान आरपीएफ के कोई जवान न तो जंकशन परिसर में नजर आये और न ही बुकिंग और आरक्षण काउंटरों पर. ऐसे में किसी यात्री के साथ होने वाली परेशानी के दौरान उन्हें आरपीएफ की ओर से कैसे तत्काल मदद उपलब्ध करायी जा सकती है. यह व्यवस्था काफी गंभीर है. एडीआरएम ने इसमें तत्काल सुधार लाने का सुझाव दिया. मौके पर एसीएम यूएस जायसवाल, स्टेशन अधीक्षक सतीश चंद्र श्रीवास्तव, डीसीआइ मदन झा समेत कई रेल पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










