महिला की हत्या कर लाश जलाया

मृतका के भाई के बयान में आधा दर्जन लोग आरोपितमामले की छानबीन में जुटी स्थानीय थाने की पुलिस बिथान. स्थानीय थाना में आवेदन देकर हसनपुर थाना क्षेत्र के मुर्राहा गांव निवासी लालटुन यादव ने अपनी बहन अकली देवी (35) की हत्या कर लाश को जला देने का आरोप लगाया है. आवेदन में बतरडीहा गांव निवासी […]
मृतका के भाई के बयान में आधा दर्जन लोग आरोपितमामले की छानबीन में जुटी स्थानीय थाने की पुलिस बिथान. स्थानीय थाना में आवेदन देकर हसनपुर थाना क्षेत्र के मुर्राहा गांव निवासी लालटुन यादव ने अपनी बहन अकली देवी (35) की हत्या कर लाश को जला देने का आरोप लगाया है. आवेदन में बतरडीहा गांव निवासी विजय यादव उर्फ बिजली यादव, नारायण यादव, मनोज यादव, बिरंची यादव, सुशील यादव समेत एक अज्ञात महिला को आरोपित किया है. आवेदन में बताया गया है कि उसने अपनी बहन अकली देवी की शादी 1995 में बतरडीहा गांव निवासी नारायण यादव के पुत्र विजय यादव उर्फ बिजली यादव के साथ अपने औकात से दान-दहेज देकर धूमधाम से की थी. बावजूद बहन के ससुराल वाले मोटरसाइकिल एवं सोने की चेन की मांग बराबर करते थे. नहीं देने पर पति विजय यादव अपने परिजनों के साथ मिलकर बराबर मृतक अकली देवी के साथ मारपीट करते रहते थे. बीते मंगलवार को कुछ लोगों से सूचना मिली कि बहन की हत्या सोमवार की रात्रि में कर लाश को जला दिया गया है. सूचना मिलने पर बहन के ससुराल पहुंचे जहां पर घर में ताला लगा हुआ था. आवेदन के आधार पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गयी है. समाचार प्रेषण तक थानाध्यक्ष के बाहर रहने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस आवेदन के आलोक में कार्रवाई में जुट गयी है. समाचार प्रेषण तक अब तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










