महेश के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति : मंत्री

Updated at :17 Jun 2015 4:04 PM
विज्ञापन
महेश के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति : मंत्री

फोटो संख्या : 3सरायरंजन. प्रखंड के विश्वंभरपुर एलौथ गांव निवासी पूर्व मुखिया महेश नारायण चौधरी के निधन की खबर सुनकर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय चौधरी बुधवार को उनके निवास स्थान पर पहुंच कर पीडि़त परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि दिवंगत पूर्व मुखिया सामाजिक सरोकार से […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 3सरायरंजन. प्रखंड के विश्वंभरपुर एलौथ गांव निवासी पूर्व मुखिया महेश नारायण चौधरी के निधन की खबर सुनकर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय चौधरी बुधवार को उनके निवास स्थान पर पहुंच कर पीडि़त परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि दिवंगत पूर्व मुखिया सामाजिक सरोकार से जुड़े रहते थे. इनकी कमी समाज को हमेशा खलेगी. इस मौके पर मंत्री ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. साथ ही शोक संतप्त परिवार के लोगों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर रामानंद सिंह, मणिकांत ईश्वर, उमेश ईश्वर, विपिन ईश्वर, रामलाल झा, पूर्व मुखिया अमर कांत चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, अनिल सिंह, अनिल सिंह बाबा, डा. अरुण गुप्ता, विजयवंत चौधरी, घनश्याम ठाकुर, दिनेश चौधरी, जयंत कुमार चौधरी, शहादत हुसैन, मो. इजहार अशरफ समेत कई अन्य उपस्थित थे. ज्ञात हो कि पूर्व मुखिया श्री चौधरी लंबे समय से बीमार थे. गत मंगलवार की रात लखनउ में उनका निधन हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन