सरकारीकर्मियों के पर्यटन का केंद्र बना वैष्णो देवी

Updated at :17 Jun 2015 4:04 PM
विज्ञापन
सरकारीकर्मियों के पर्यटन का केंद्र बना वैष्णो देवी

समस्तीपुर. पर्वतीय इलाकों की अपेक्षा तीर्थस्थलों की सैर सरकारी कर्मियों की पहली पसंद बन रही है. लोग अपने परिवार के साथ ऐसे स्थलों पर जाना पसंद करते है जहां पर्यटन के साथ ही शांति व धर्म कर्म से जुड़ने का मौका भी मिले. केंद्र सरकार की ओर से कर्मियों को मिलने वाली एलटीसी सुविधा में […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. पर्वतीय इलाकों की अपेक्षा तीर्थस्थलों की सैर सरकारी कर्मियों की पहली पसंद बन रही है. लोग अपने परिवार के साथ ऐसे स्थलों पर जाना पसंद करते है जहां पर्यटन के साथ ही शांति व धर्म कर्म से जुड़ने का मौका भी मिले. केंद्र सरकार की ओर से कर्मियों को मिलने वाली एलटीसी सुविधा में वैष्णो देवी पसंदीदा स्थल साबित हो रही है. अधिकतर कर्मचारी अपने परिवार के साथ माता के दर्शन करने जा रहे है. एलटीसी के आंकड़े तो यही बयां कर रहे हैं. वित्तीय वर्ष 2014-15 में डाक विभाग की ओर से 14 कर्मचारियों ने इस सुविधा का लाभ लिया है. जिसमें आठ लोगों ने कटरा की यात्रा की है. अब तक विभाग की ओर से 626 लोगों को एलटीसी का लाभ दिया जा चुका है. अभी केंद्र सरकार 14 से 17 की अवधि के लिये एलटीसी का लाभ दे रही है. इसमें तीन वर्षों में कोई भी कर्मचारी एक बार देश में किसी भी जगह की यात्रा कर सकता है. जिसके आने जाने का खर्च सरकार वहन करती है. इसमें संशोधन करते हुए सरका र ने 20-10-1998 से सिर्फ दो बच्चों को ही लाभ में शामिल करने का आदेश दिया है. हालांकि अभी तक किसी भी कर्मी ने सार्क देशों की यात्रा नहीं की है. सरकार ने एलटीसी में सुधार करते हुये इसमें सार्क देशों की यात्रा को भी शामिल किया था. कर्मियों को उनके स्तर के आधार पर यात्रा का खर्च मिलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन