क्रेन से उठाया वाहन, सामान सीज
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 Jun 2015 7:53 AM
विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर को व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु के निर्देश पर मंगलवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया. इस अभियान का नेतृत्व सदर एसडीओ देवेंद्र प्रज्जवल, एएसपी आनंद कुमार, इओ शशि भूषण प्रसाद व बीडीओ भुवनेश्वर मिश्र ने संयुक्त रूप से किया. […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर को व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु के निर्देश पर मंगलवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया.
इस अभियान का नेतृत्व सदर एसडीओ देवेंद्र प्रज्जवल, एएसपी आनंद कुमार, इओ शशि भूषण प्रसाद व बीडीओ भुवनेश्वर मिश्र ने संयुक्त रूप से किया. सभी पदाधिकारी दल बल के साथ ताजपुर रोड स्थित इनकम टैक्स ऑफिस से लेकर फुट ओवरब्रिज तक लगाये गये अतिक्रमण को हटाते हुए दर्जनभर अतिक्रमणकारियों का सामान भी सीज किया.
इस अभियान की जानकारी ज्योंहि अतिक्रमणकारियों को प्राप्त हुई तो वे आनन फानन में सामान लेकर भागने लगे. वहीं कई अतिक्रमणकारी अपने सामानों को चहारदीवारी के पीछे रेलवे भूमि पर फेंकने लगे. सदर एसडीओ ने बताया कि सोमवार को सूचना देकर अतिक्रमणकारियों को खुद से सरकारी भूमि व सड़क को खाली करने की अपील की गयी थी. इस अभियान के बाद से ताजपुर रोड स्थित सड़कें चौड़ी दिखने लगी है.
समाहरणालय से लेकर थानेश्वर मंदिर रोड तक जिला परिवहन पदाधिकारी अरुण कुमार ने भी सड़कों के दोनों किनारे लगे हुये वाहनों पर कार्रवाई करते हुये सीज किया और वाहन को नगर थाने के हवाले कर दिया.लगभग एक दर्जन से अधिक वाहन को सीज किया गया. इन वाहनों में अधिकांश मोटरसाइकिल, टेंपो, स्कूटी व जीप थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










