तोड़फोड़ मामले में सात लोगों पर दर्ज की गयी प्राथमिकी

Updated at :17 Jun 2015 7:52 AM
विज्ञापन
तोड़फोड़ मामले में सात लोगों पर दर्ज की गयी प्राथमिकी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर में सोमवार को बस की ठोकर से हुई अजय राय की मौत के बाद पुलिस पर फूटे जनाक्रोश के दौरान वाहन क्षति और पुलिस पर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भीड़ को समझाने […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर में सोमवार को बस की ठोकर से हुई अजय राय की मौत के बाद पुलिस पर फूटे जनाक्रोश के दौरान वाहन क्षति और पुलिस पर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भीड़ को समझाने पहुंची पुलिस पर कुछ आक्रोशितों ने हमला बोल दिया था. इसमें तीन पुलिसकर्मियों को चोटें भी आयी थी. जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.
इतना ही नहीं भीड़ ने पुलिस वाहन को निशाना बनाते हुए उसमें जमकर तोड़फोड़ भी की. इसके कारण वाहन के शीशे पूरी तरह से चकनाचूर हो गये. उसके सर्च लाइट और वाहन के ऊपर लगे वायरलेस सेट को भी क्षति पहुंची थी. इस सिलसिले में दर्ज की गयी प्राथमिकी में सात लोगों को नामजद किया गया है. इसके अलावा कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है. जिसकी पहचान के लिए पुलिस मशक्कत कर रही है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई को ध्यान में रख कर फिलहाल नामजद किये गये आरोपितों के नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार क्षेत्र में पैनी नजर गड़ाये हुए है. वहीं अज्ञात लोगों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से सहयोग लिया जा रहा है. जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन