आयोजन समिति का हुआ गठन

Updated at :16 Jun 2015 7:04 PM
विज्ञापन
आयोजन समिति का हुआ गठन

रोसड़ा. सुन्दरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बटहा में आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने हेतु प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया है. इसमें शैलेन्द्र मिश्रा, विजयव्रत कंठ, मनोज कुमार व तरूण कुमार शर्मा को सदस्य नामित किया गया. लगभग दो हजार छात्रों, शिक्षक तथा ग्रामीणों के […]

विज्ञापन

रोसड़ा. सुन्दरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बटहा में आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने हेतु प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया है. इसमें शैलेन्द्र मिश्रा, विजयव्रत कंठ, मनोज कुमार व तरूण कुमार शर्मा को सदस्य नामित किया गया. लगभग दो हजार छात्रों, शिक्षक तथा ग्रामीणों के द्वारा साप्ताहिक योगाभ्यास के लिए तैयारियांं आरंभ कर दी गयी है. उक्त दिवस को आसपास के ग्राम्य क्षेत्रों में प्रभात फेरी द्वारा योग के प्रति जन जागरूकता भी संपन्न होगा. मीडिया प्रभारी विजयव्रत कंठ ने बताया कि छात्रों में योग के प्रति जोश देखते ही बनता है. प्रतिदिन सुबह में पूर्वाभ्यास जारी है जिसमें छात्राएं भी छात्रावास अधीक्षक रंजना, वार्डेन गंुजन कुमारी, मनीषा कुमारी के साथ भाग ले रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन