आत्मसर्पण के बाद बस चालक को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश

रोसड़ा. विगत नौ जून को भिरहा के नेपाली चौक के निकट हुई बस टेंपो सड़क दुर्घटना मामले में मंगलवार को बस के चालक नवादा जिले के अकोना निवासी भूषण कुमार सिंह ने एसीजेएम कोर्ट में आत्म समर्पण किया़ जिसे एसीजेएम कृष्ण प्रताप सिंह ने न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया़ इस मामले में उस […]
रोसड़ा. विगत नौ जून को भिरहा के नेपाली चौक के निकट हुई बस टेंपो सड़क दुर्घटना मामले में मंगलवार को बस के चालक नवादा जिले के अकोना निवासी भूषण कुमार सिंह ने एसीजेएम कोर्ट में आत्म समर्पण किया़ जिसे एसीजेएम कृष्ण प्रताप सिंह ने न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया़ इस मामले में उस समय मोड़ आ गया जब चालक के अधिवक्ता महेश सिंह ने जमानतीय धारा समझकर चालक को कोर्ट में उपस्थित कराया़ परन्तु सहायक लोक अभियोजक गुलाब चंद्र गुप्ता ने बहस के दौरान कांड को गंभीर बताया़ साथ ही सिने अभिनेता सलमान खान के केस का ब्योरा देते हुए डायरी एवं चार्जशीट मांग करने के लिए न्यायालय से आग्रह किया़ न्यायालय के इस तरह के आदेश से घटना से पीडि़त एवं भिरहावासियों ने संतोष व्यक्त किया है और उचित न्याय के लिए न्यायालय को साधुवाद दिया है़ बता दें कि घटना स्थल पर बस एवं टेंपो के बीच आमने सामने की टक्कर में टेंपो पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी थी एवं एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










