छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2015 6:04 PM

विज्ञापन

हसनपुर (समस्तीपुर). थाना क्षेत्र के गोहा चौक स्थित शराब दुकान पर छापेमारी करने गयी पुलिस दल पर वहां के लोगों ने हमला बोल दिया. छापेमारी दल मे थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी थे. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वहां लोगों को बैठाकर शराब पिलाया जाता है तो उन्होंने दल बल […]

विज्ञापन

हसनपुर (समस्तीपुर). थाना क्षेत्र के गोहा चौक स्थित शराब दुकान पर छापेमारी करने गयी पुलिस दल पर वहां के लोगों ने हमला बोल दिया. छापेमारी दल मे थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी थे. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वहां लोगों को बैठाकर शराब पिलाया जाता है तो उन्होंने दल बल के साथ ज्योंहि छापेमारी करने पहुंचे वहां पहले से मौजूद लोगों ने लाठी डंडे के साथ पुलिस दल पर हमला बोल दिया. हालांकि पुलिस के विरोध करने पर वे लोग भागे. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया उन्हीं के आवेदन पर चौक के ही सुरेश चौधरी सहित नौ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सभी शराब दुकानों में सघन छापेमारी की जायेगी. साथ ही निर्धारित समय से अधिक समय तक दुकान खोलने वाले दुकानदार पर कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके साथ ही प्रखंड के विभिन्न गांवों में जहां अवैध रुप से शराब बेचा जाता है उनके खिलाफ मुहिम चलाकर पकड़ने के लिए अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन