कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ हुआ शुरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2015 6:04 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 5रोसड़ा. शहर के महादेव मठ स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में तीन दिवसीय भव्य गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ. इस अवसर पर ध्वजारोहण के बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कुल 101 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर यज्ञ स्थल से निकली. कलश यात्रा बड़ी दुर्गा […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 5रोसड़ा. शहर के महादेव मठ स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में तीन दिवसीय भव्य गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ. इस अवसर पर ध्वजारोहण के बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कुल 101 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर यज्ञ स्थल से निकली. कलश यात्रा बड़ी दुर्गा स्थान से थाना रोड, नायक टोली होते हुए गंडकी स्थान पहुंची. जहां पवित्र गंडक नदी के गोला घाट तट पर कलश में जल भर कर निकली. तत्पश्चात कलश यात्रा शहर विभिन्न मागोंर् से गुजरते हुए यज्ञ स्थल पहुंची. यात्रा के दौरान सैंकड़ों नर नारियों ने गायत्री माता के जय कारा लगा रहे थे. इस दौरान सारा शहर भक्तिमय हो गया. यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद कलश स्थापित किया गया. उसके बाद गायत्री मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया. यज्ञ का शुभारंभ रामेश्वर प्रसाद यादव ने किया. यज्ञ के शुभारंभ के दौरान यज्ञ स्थल पर सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालु भक्ति में डूबे थे. मौके पर परिब्रजक नन्द लाल ठाकुर, रामाज्ञा शर्मा, मीनाक्षी वर्मा, अनिता देवी, रामाश्रय भास्कर, जगन्नाथ महतो, विष्णु देव पूर्व, सीता राम पोद्दार, दीपक ठाकुर, पप्पू मालू, राम नारायण कपड़ी, कृष्ण मोहन, राज कुमारी चौरसिया एवं सुमित्रा देवी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन