डीएओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2015 8:00 AM
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिला किसान सलाहकार संघ ने शनिवार को भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूरे जिले के किसान सलाहकारों ने स्थानीय पटेल मैदान पहुंच वहां से पैदल मार्च निकाला. जो जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय मथुरापुर पहुंच उग्र प्रदर्शन किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने की. उन्होंने […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिला किसान सलाहकार संघ ने शनिवार को भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूरे जिले के किसान सलाहकारों ने स्थानीय पटेल मैदान पहुंच वहां से पैदल मार्च निकाला. जो जिला कृषि पदाधिकारी
कार्यालय मथुरापुर पहुंच उग्र प्रदर्शन किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने की.
उन्होंने कहा कि इसकी सूचना पूर्व में ही डीएओ को दी जा चुकी है. लेकिन डीएओ अपने कार्यालय से अनुपस्थित थे. उनकी मुख्य मांगों में सभी किसान सलाहकारों का समायोजन वीएलडब्लू/वीइडब्लू में किये जाने समेत अन्य शामिल हैं.
वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक हमलोगों के द्वारा अर्थी जुलूस, कालीपट्टी, कैंडिल मार्च, भिक्षाटन कार्यक्रम जारी रहेगा. राज्य इकाई के आह्वान पर आगामी आठ जून को पूरे राज्य के किसान सलाहकारों के द्वारा पटना स्थित कारगिल चौक पर जुटेंगे.
मौके पर सरोज कुमार, विकास कुमार, रंजीत कुमार, रामाकांत रमण, रामोक राम बच्चन, राजेश कुमार ठाकुर, राकेश रमण, प्रेम कुमार, हेमप्रभा, गौरी कुमारी, अर्पणा कुमारी, अल्पना, मीना कुमारी, प्रेमशीला कुमारी, संजय कुमार ठाकुर, धर्मेद्र कुमार, संजय कुमार राम, अरुण कुमार प्रभाकर, राके श कुमार, देवकरण यादव, पवन कुमार, संजय कुमार, राजर्षि आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










