संविदा पर बहाल स्वास्थ्यकर्मियों ने ठप की ओपीडी सेवा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2015 6:04 PM
फोटो संख्या : 8, 9, 10 व 17सदर व अनुमंडल अस्पताल में किया धरना प्रदर्शनप्रभात खबर टोली, समस्तीपुर संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से चरमरा गयी. जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के अलावा अनुमंडल व पीएचसी अस्पतालों में भी इसका व्यापक असर देखा गया. सदर अस्पताल में कर्मचारियों […]
फोटो संख्या : 8, 9, 10 व 17सदर व अनुमंडल अस्पताल में किया धरना प्रदर्शनप्रभात खबर टोली, समस्तीपुर संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से चरमरा गयी. जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के अलावा अनुमंडल व पीएचसी अस्पतालों में भी इसका व्यापक असर देखा गया. सदर अस्पताल में कर्मचारियों ने कार्यालयों का काम काज ठप कर नारेबाजी और धरना दिया. इसके कारण पूरी व्यवस्था बेपटरी हो गयी है. हालांकि आपात सेवा को किसी तरह चलाया जा रहा है. दलसिंहसराय : संविदा पर बहाल अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों , आशा व ममता कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी सेवा ठप कर दिया. इससे सामान्य स्ववस्थ्य सेवा चरमरा गयी. वहीं अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. नेतृत्व अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार व संध की अध्यक्ष पुनम कुमारी कर रहे थे. मौके पर सुजीत कुमार, सरोजनी कुमारी, उषा देवी, रंजू देवी, प्रभावती, रीना, आरती के अलावा आशा व ममता कार्यकर्ता व संविदा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. दूसरी तरफ हड़ताल से इलाज कराने पहुंचे मरीज परेशान रहे. हालांकि नियमित स्वास्थ्यकर्मी व चिकित्सक कुछ मरीजों का इलाज आपातकालीन सेवा में किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










