बांध ऊंचीकरण कार्य को लेकर दंडाधिकारी की हुई नियुक्ति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2015 7:04 PM
रोसड़ा : अनुमंडल दंडाधिकारी कुंदन कुमार ने बांध पर चल रहे कायार्ें को असामाजिक तत्वों द्वारा अवरुद्ध किये जाने को लेकर दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है़ उन्होंने आदेश में कहा है कि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने अपने पत्रांक 436 के द्वारा कहा है कि […]
रोसड़ा : अनुमंडल दंडाधिकारी कुंदन कुमार ने बांध पर चल रहे कायार्ें को असामाजिक तत्वों द्वारा अवरुद्ध किये जाने को लेकर दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है़ उन्होंने आदेश में कहा है कि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने अपने पत्रांक 436 के द्वारा कहा है कि बैंती नदी के दायां एवं तटबंध कराये जा रहे कार्य को असामाजिक तत्वों के द्वारा अवरुद्ध किया जा रहा है़ जिस कारण कार्य को पूर्ण कराने में दंडाधिकारी की आवश्यकता है़
इसके आलोक में अनुमंडल दंडाधिकारी ने विभूतिपुर के अंचलाधिकारी इन्द्रदेव राम को प्रतिनियुक्त किया है़ साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि उक्त स्थल पर आवश्यकतानुसार पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाय़ वहीं विभूतिपुर थानाध्यक्ष कार्य में सहयोग करने के लिए निर्देशित करने को कहा है़ विभूतिपुर सीओ को कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य सुनिश्चत कराने का आदेश दिया गया है़
बता दें कि जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से कहा है कि बंैती नदी के दायां तटबंध के किलोमीटर 0 से 004 के बीच तटबंध ऊंचीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य संवेदक द्वारा कराया जा रहा है़ उक्त कार्य को रोकने के लिए कोको चौधरी बनाम राज्य सरकार एवं पवन कुमार चौधरी बनाम राज्य सरकार द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया गया था़ जिसे उच्च न्यायालय द्वारा डिस्पोज कर दिया गया है बावजूद कार्य में बाधा डालकर संवेदक को धमकी दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










