काम की तलाश में निकले युवक का शव खेत से बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 7:05 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 14ताजपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पीछे खेत में शनिवार की सुबह एक तीस वर्षीय युवक का शव पाया गया. सूचना मिलते ही ताजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. मृतक अपने शरीर पर गंजी और पैंट पहने हुआ था. […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 14ताजपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पीछे खेत में शनिवार की सुबह एक तीस वर्षीय युवक का शव पाया गया. सूचना मिलते ही ताजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. मृतक अपने शरीर पर गंजी और पैंट पहने हुआ था. काफी देर तक छानबीन के बाद पुलिस ने उसे अज्ञात मानकर पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया जहां परिजनों ने पहुंचकर उसकी पहचान की. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेझाडीह गांव के स्व़ सीता राम शर्मा के पुत्र गणेश शर्मा के रूप में की गयी है. पोस्टमार्टम के बाद शव को ताजपुर थाने पर लाया गया जहां मृतक के छोटे भाई सुबोध कुमार शर्मा के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध मारपीट कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतक के छोटे भाई ने बताया कि वह दो माह से ताजपुर प्रखंड के माधोपुर दिघरूआ में अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ ससुराल में रहता था. वह मानसिक रूप से बीमार भी चल रहा था. उसका इलाज ससुराल में ही चल रहा था. दो दिनों पूर्व 27 मई को वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपने घर गया था. शुक्रवार की सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था जो फिर वह वापस नहीं लौटा. लाश मिलने की जानकारी पर परिजन समस्तीपुर जाकर जानकारी प्राप्त किये. जहां शव की पहचान की गयी. पुलिस ने मृतक के छोटे भाई के बयान के बाद शव को परिजन को सुपुर्द कर दिया. बकौल पुलिस अज्ञात अपराधियों ने अन्यत्र मारपीट कर उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को लाकर घटनास्थल पर लाकर फेंक दिया है. मौत के कारणों का खुलासा गहरी छानबीन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही संभव है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन