प्लेटफॉर्म पर दुघर्टना का सबब बन रहा कचरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 6:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. कटिहार से छपरा तक चल रहे रेल विद्युतीकरण कार्य को लेकर स्थानीय जंकशन पर जगह जगह कचरा का ढेर लगा है. प्लेटफॉर्म पर बने पुराने फुट ओवरब्रिज के टूटने का मलबा पड़ा होने के कारण जगह जगह कचरे का ढेर बना है. बता दें कि कुछ दिनों पहले पुराने फुट ओवरब्रिज के टूटने के […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. कटिहार से छपरा तक चल रहे रेल विद्युतीकरण कार्य को लेकर स्थानीय जंकशन पर जगह जगह कचरा का ढेर लगा है. प्लेटफॉर्म पर बने पुराने फुट ओवरब्रिज के टूटने का मलबा पड़ा होने के कारण जगह जगह कचरे का ढेर बना है. बता दें कि कुछ दिनों पहले पुराने फुट ओवरब्रिज के टूटने के क्रम में एक मजदूर भी जख्मी हो गया था. साथ ही कुछ देर के लिये परिचालन भी बाधित हो गयी थी. जगह जगह लगे कचरे के कारण बाहर से आने जाने वाले यात्रियों के साथ दुघर्टना होना आम बात हो गयी है. जख्मी यात्रियों में जेके आर्या, रामचन्द्र राय, फू लबाबू का कहना है कि रेल प्रशासन यात्रियों के प्रति गंभीर नहीं है. टूटे हुए पुल के कचरे को अविलंब हटाना चाहिये. इस संबंध में डीसीएम सह मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र मोहन ने बताया कि जल्द ही इसे हटा लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन