विधायक ने किया बैंक शाखा का उद्घाटन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2015 8:05 PM

विज्ञापन

विभूतिपुर. प्रखंड के देसरी कर्रख पंचायत के अंतर्गत कर्रख गांव में बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन स्थानीय विधायक रामबालक सिंह ने किया. मौके पर विधायक ने कहा कि नीतीश सरकार के सुशासन में बिहार में अनेकानेक बैंक की शाखाएं गांव-गांव तक खोली गयी है. देसरी में ग्रामण्ीा बैंक की शाखा खुलने […]

विज्ञापन

विभूतिपुर. प्रखंड के देसरी कर्रख पंचायत के अंतर्गत कर्रख गांव में बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन स्थानीय विधायक रामबालक सिंह ने किया. मौके पर विधायक ने कहा कि नीतीश सरकार के सुशासन में बिहार में अनेकानेक बैंक की शाखाएं गांव-गांव तक खोली गयी है. देसरी में ग्रामण्ीा बैंक की शाखा खुलने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा. साथ ही ग्रामीणों से बैंक के सहयोग एवं लाभ के लिए शाखा से जुड़ने का भी आग्रह किया. मौके पर डॉ रामाशीष महतो, स्थानीय मुखिया पार्वती देवी, डॉ विरेन्द्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे. दूसरी ओर चोरा टभका पंचायत के मिश्रौलिया गांव वार्ड चार में पंचायत समिति की 13वीं वित्त योजना के मद से रवि महतो के घर से रामबली सिंह के घर तक पीसीसी सड़क का उद्घाटन पंसस महेश कुमार द्वारा किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया महादेवी ने की. मौके पर पूर्व पंसस डॉ विष्णुदेव पासवान, रंधीर राम, लालो पासवान, दुलार चंद, बालगोविन्द सिंह, रामाश्रय सिंह, डा. उमेश प्रसाद, अरविन्द कुमार आदि उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए पंसस महेश कुमार ने कहा कि वे हर संभव सरकारी योजना का लाभ पंचायत में लाने में प्रयत्नशील हैं. आगे भी संघर्ष जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन