शिव लिंग स्थापना को लेकर निकाली गयी कशल यात्रा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2015 5:04 PM
/रफोटो संख्या : 1 व 2समस्तीपुर. प्रखंड के कर्पूरीग्राम स्थित चांदोपट्टी शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापन को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें काफी संख्या में महिलाएं व कन्याएं शामिल हुई. मंदिर का उद्घाटन राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर के द्वारा किया गया. इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह, गणेश ठाकुर, बालेश्वर […]
/रफोटो संख्या : 1 व 2समस्तीपुर. प्रखंड के कर्पूरीग्राम स्थित चांदोपट्टी शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापन को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें काफी संख्या में महिलाएं व कन्याएं शामिल हुई. मंदिर का उद्घाटन राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर के द्वारा किया गया. इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह, गणेश ठाकुर, बालेश्वर पटेल, नित्यानंद ठाकुर, दीपक कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु नर-नारियों ने जल भरने के बाद नगर का भ्रमण भी किया. इस क्रम में कलश यात्रियों का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया. लोगों ने तप्ती हुई धूप की परवाह नहीं करते हुए सड़क से गुजरने वाली कलश यात्रियों को भरपूर मदद की. यात्रा के दौरान भक्तों ने शिव के जयकार लगाये. इससे आसपास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है. यात्रा के बाद शिव मंदिर पहुंच कर पुरोहितों की देखरेख में कलश को मंदिर परिसर में बारी बारी से स्थापित कराया गया. इसके साथ ही शिव लिंग स्थापना को लेकर विधिवत कार्यक्रम आरंभ हो गया है. ज्ञात हो कि कर्पूरीग्राम मोड़ पर इस मंदिर का निर्माण काफी दिनों से किया जा रहा था. पिछले दिनों इसमें तेजी आयी और मंदिर पूरी तरह से बन कर तैयार हो गया. इसके बाद मंदिर में शिव लिंग स्थापना का निर्णय लिया गया था. बता दें कि मंदिर निर्माण क्षेत्र के लोगों की सक्रिय भूमिका रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










