मंत्री ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2015 6:05 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 11सरायरंजन. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में नवीन सड़कों का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से करायी जा रही है. जिसका आधारशिला बिहार के जल संसाधन मंत्री सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा. […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 11सरायरंजन. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में नवीन सड़कों का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से करायी जा रही है. जिसका आधारशिला बिहार के जल संसाधन मंत्री सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा. प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद सिंह ने बताया कि 3.44 करोड़ की लागत से जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत भवर से ताजपुर भिंडी तक, गंगापुर पश्चिमी से गंगापुर हाट तक, लाट बसेपुरा में फूल जीरो से बढई टोल तक के सड़क का शिलान्यास मंत्री ने किया. दूसरी ओर बथुआ बुजुर्ग गांव में कमलेंद्र प्रसाद सिंह के आवास परिसर में जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सूबे के मुखिया के नेतृत्व में पूरे बिहार में न्याय के साथ सर्वांगिक विकास की अविरल धारा बह रही है. जिसमें सर्वाधिक विकास सरायरंजन प्रखंड सहित पूरे समस्तीपुर जिले के लोगों को लाभान्वित कर रही है. वहीं मौके पर दर्जनों लोगों ने मंत्री से अपनी समस्या सुनाई. मंत्री ने पदाधिकारियों से बात कर अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया. मौके पर मुखिया विश्वनाथ प्रसाद सिंह, नवीन कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, प्रमुख रंजीत महतो, प्रो. अरुण गुप्ता, घनश्याम ठाकुर, रामलाल झा, मुकुंद प्रसाद सिंह, मिलन सिंह, रामश्रेष्ठ चौधरी, विपीन ईश्वर, मो. दानिस, नागराज सिंह, रामयोगी राय, ललन कुमार गिरि, अनिल सिंह बाबा, मो. इजहार असरफ, मो. सहादत आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन